Edited By vasudha,Updated: 27 Jul, 2021 04:10 PM
किसी इंसान की किस्मत कब पलट जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कई बार इंसान सोचता कुछ है लेकिन उसकी किस्मत में होता कुछ है, ऐसा ही हुआ चार दोस्ताें के साथ। इन चारों ने जिस पुराने खंडहर को सालों पहले खरीदा था आज उसकी वह इतना प्रसिद्ध हो गया है कि...
नेशनल डेस्क: किसी इंसान की किस्मत कब पलट जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कई बार इंसान सोचता कुछ है लेकिन उसकी किस्मत में होता कुछ है, ऐसा ही हुआ चार दोस्ताें के साथ। इन चारों ने जिस पुराने खंडहर को सालों पहले खरीदा था आज उसकी वह इतना प्रसिद्ध हो गया है कि लोग उसमें रहने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं।
ये कहानी है इंटीरियर डिजायनर डीन शार्प की जो जंगल में बने एक खंडहर से इतना प्रभावित हुए कि तीन और दोस्तों के साथ मिलकर इस बंगले को खरीद लिया। हालांकि लोगों ने इसे सबसे गलत फैसला बताया। डीन ने जब बंगला ख़रीदा था, तब उसकी हालत बेहद खराब थी। छत से पेड़ उगे थे, कमरों में चमगादड़ रहते थे और लकड़ियों में दीमक लगी थी। एक बार चारों दोस्तों ने मिलकर घर का दौरा किया और उसके रिनोवेशन का प्लान बनाया।
अब यह घर इतना खूबसूरत बन गया है कि इस में रहने के लिए लोग एक रात का एक लाख किराया दे रहे हैं। चारों दोस्तों ने इस घर को तीन करोड़ 22 लाख रुपए में ख़रीदा था। अब एक रात के लिए उन्हें एक लाख का रेंट मिलता है। जिन लोगों ने कभी इन दोस्तों का ये सबसे खराब फैसला बताया था, वो आज उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों को भी यहां स्टे करना पसंद है, वो इसे वेकेशन का बेस्ट स्पॉट मानते हैं।