मिशन गगनयान के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रुस में फिर शुरू की ट्रेनिंग

Edited By Yaspal,Updated: 23 May, 2020 07:07 PM

four indian astronauts resumed training in russia for mission gaganyaan

भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए चुने गए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में फिर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण उनका प्रशिक्षण रोक दिया गया था। रूसी अंतरिक्ष निगम, रॉस्कॉस्मोस ने एक बयान में कहा,...

बेंगलुरुः भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए चुने गए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में फिर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण उनका प्रशिक्षण रोक दिया गया था।

रूसी अंतरिक्ष निगम, रॉस्कॉस्मोस ने एक बयान में कहा, ‘‘गागरिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर (जीसीटीसी) ने 12 मई को ग्लाव्कॉस्मोस, जेएससी (सरकारी अंतरिम निगम रॉस्कॉस्मोस का हिस्सा) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष यान केंद्र के बीच हुए अनुबंध के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण फिर से शुरु किया है।'' सभी चारों भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं।

बयान में आगे कहा गया, ‘‘जीसीटीसी में महामारी से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। सभी जीसीटीसी सुविधाओं पर स्वच्छता के सभी प्रबंध किए गए हैं। सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशो को लागू किया गया है और अनधिकृत व्यक्तियों का आना-जाना प्रतिबंधित है। साथ ही सभी कर्मचारियों और अंतरिक्ष यात्रियों को मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य किया गया है।”  रॉस्कोसमोस ने ट्विटर पर भारतीय ध्वज लेकर स्पेससूट पहने हुए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की एक तस्वीर भी साझा की।     

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!