लोकसभा की चार, विधानसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए तैयारियां पूरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2018 12:50 AM

four seats in the lok sabha 10 assembly seats in the assembly

देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर सोमवार को उपचुनाव होंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इनमें कैराना लोकसभा सीट पर होने जा रहा अहम उपचुनाव भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा -...

नई दिल्ली : देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर सोमवार को उपचुनाव होंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इनमें कैराना लोकसभा सीट पर होने जा रहा अहम उपचुनाव भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा - गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नगालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कैराना उपचुनाव में भाजपा का मुकालबा संयुक्त विपक्ष से है।

भाजपा सांसद हुकुम सिंह की मृत्यु हो जाने के चलते इस सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। उनकी बेटी मृगांका सिंह उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम हसन से है। कांग्रेस , समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तबस्सुम का समर्थन कर रही हैं।

महाराष्ट्र में सभी चार बड़ी पाॢटयां - कांग्रेस , भाजपा , शिवसेना और राकांपा - पूरा दम लगा रही हैं क्योंकि इन उपचुनाव के नतीजों का असर भविष्य में देखने को मिल सकता है। पलुस कादेगांव(महाराष्ट्र), नूरपुर (उप्र) , जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपति (मेघालय), शाहकोट (पंजाब) थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। इन उपचुनावों के मतों की गिनती 31 मई को होगी।       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!