फ्रेंच KISS कर रहे पति की काट दी जुबान

Edited By Anil dev,Updated: 24 Sep, 2018 11:29 AM

french kiss karan rajasthan

ये कैसा खूनी प्यार जिसमें पत्नी ने पति की जीभ ही अलग कर दी। रनहौला इलाके में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पत्नी सिर्फ इस बात से नाराज हुई कि उसके पति को फ्रेंच किस करना नहीं आता था। घटना वाले दिन भी एक छोटे से झगड़े के बाद पत्नी ने पति से फ्रेंच...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): ये कैसा खूनी प्यार जिसमें पत्नी ने पति की जीभ ही अलग कर दी। रनहौला इलाके में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पत्नी सिर्फ इस बात से नाराज हुई कि उसके पति को फ्रेंच किस करना नहीं आता था। घटना वाले दिन भी एक छोटे से झगड़े के बाद पत्नी ने पति से फ्रेंच किस की मांग की और पति ने प्रयास भी किया लेकिन पति को किस करना नहीं आया। जिससे पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने किस के दौरान ही पति की जीभ को काट लिया। पुलिस के मुताबिक पति की जीभ ही अलग हो गई। मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति की हालत अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। 

अक्सर झगड़े का कारण होती थी फ्रेंच किस 
घायल की पहचान करण के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ विकास नगर रनहौला इलाके में रहता है। बताया जाता है अक्सर पत्नी पति से फ्रेंच किस की मांग करती थी जिसे पति नहीं दे पाता था,इस कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ। बाद में झगड़ा दोनों ने खुद ही शांत कर लिया। जिस समय दोनों बातचीत कर रहे थे तभी पत्नी ने करण को फ्रेंच किस की। इस बीच करण की जीभ को पत्नी ने अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया और जीभ को फर्श पर फेंक दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिवार वाले पहुंचे तो देखा कि करण के मुंह से खून निकल रहा था। वह काफी तड़प रहा था। जबकि उसकी पत्नी के मुंह व दांतों पर भी खून लगा था। करण की जीभ अलग पड़ी थी। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने करण की हालत गंभीर बताई।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
करण मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। दिल्ली में वह नौकरी करता है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है पुलिस को दिए गए बयान में पत्नी ने बताया है कि अक्सर उसका पति छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता और परेशान करता था। यही नहीं उसके शारीरिक संबंध भी उससे अच्छे नहीं थे जिसको लेकर तकरार होती रहती थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!