Fuel Price Hike: अब ट्रांसपोर्ट से लेकर खाने-पीने तक सब हो सकता है महंगा: एक्सपर्ट का बड़ा दावा

Edited By Updated: 15 May, 2026 02:57 PM

fuel price hike inflation cng price hike renewable energy crude oil prices

शुक्रवार को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद, विशेषज्ञों ने कहा कि ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी Renewable Energy और विविध सप्लाई चेन में निवेश को तेज़ कर सकती है। Infomerics Ratings के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ....

 नई दिल्ली: शुक्रवार को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद, विशेषज्ञों ने कहा कि ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी Renewable Energy और विविध सप्लाई चेन में निवेश को तेज़ कर सकती है। Infomerics Ratings के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. मनोरंजन शर्मा ने कहा कि इस बढ़ोतरी से परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण महंगाई और बढ़ सकती है, जिसका नतीजा ज़रूरी चीज़ों की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में सामने आएगा।

शर्मा ने कहा, "तेल आयात करने वाले देशों को धीमी Economic growth, low industrial production और उपभोक्ताओं की खरीदने की क्षमता में कमी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इससे रिन्यूएबल एनर्जी, ऊर्जा संरक्षण और विविध सप्लाई चेन में निवेश को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे यह संकट एक आर्थिक और रणनीतिक चुनौती दोनों बन जाएगा।"

शर्मा ने आगे कहा कि यह संकट ऊर्जा आपूर्ति के लिए राजनीतिक रूप से अस्थिर क्षेत्रों पर अत्यधिक निर्भरता से जुड़े जोखिमों को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि चूंकि भारत अपनी ज़रूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए विदेशी मुद्रा भंडार और राजकोषीय स्थिरता पर इसका काफी असर पड़ता है, और रुपये के कमज़ोर होने से आयात का खर्च और भी बढ़ सकता है।

LKP Securities में कमोडिटी और करेंसी के VP रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि इस तरह के कदमों से लंबे समय में EV (इलेक्ट्रिक वाहन) अपनाने और आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में चल रहे प्रयासों को और भी तेज़ी मिल सकती है।

त्रिवेदी ने कहा, इस बढ़ोतरी से कुछ समय के लिए महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं और परिवहन व उपभोग की लागत पर असर पड़ सकता है, लेकिन यह मौजूदा वैश्विक अनिश्चितता के बीच ईंधन सब्सिडी के प्रबंधन और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा पर सरकार के फोकस को भी दर्शाता है। Religare Broking Ltd. में रिसर्च के SVP अजीत मिश्रा के अनुसार, हालांकि ईंधन की उपलब्धता स्थिर बनी हुई है, लेकिन इस बढ़ोतरी से पूरी अर्थव्यवस्था में महंगाई का दबाव और बढ़ने की संभावना है।

मिश्रा ने कहा,"वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें फरवरी में लगभग 69 डॉलर से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल से भी ज़्यादा हो गई थीं और फिलहाल 107 डॉलर के स्तर पर हैं; ऐसे में बढ़ती इनपुट लागत और घटते मार्केटिंग मार्जिन के कारण तेल विपणन कंपनियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा था।" दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 97.77 रुपये हो गईं, जबकि डीज़ल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।

middle-east में चल रहे संकट के बीच, तेल कंपनियों ने CNG की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। शुक्रवार से लागू हुई नई कीमतों के अनुसार, CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में CNG की नई दर 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!