200 से अधिक आपराधिक केसों में वांछित गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 02 Feb, 2019 11:07 AM

fugitive don wanted in over 200 cases in india nabbed at senegal

200 से अधिक आपराधिक केसों में वांछित गैंगस्टर रवि पुजारी को साउथ अफ्रीका में सेमेगल की राजधानी में एक नाई की दुकान से 21 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया...

इंटरनैशनल डेस्कः 200 से अधिक आपराधिक केसों में वांछित गैंगस्टर रवि पुजारी को साउथ अफ्रीका में सेमेगल की राजधानी में एक नाई की दुकान से 21 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार इस गैंस्टर को पकड़ने के लिए काफी सतर्कता बरती गई। सेनेगल से तीन बसों में पुलिस टीम पहुंची और चारों तरफ से घेरकर उसे पकड़ा गया। पुजारी की गिरफ्तारी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी राहत की खबर है। लंबे समय से उसने इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां दी थीं। कइयों पर हमला भी किया था। पुजारी के लिए इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका था, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। 
PunjabKesari
पुजारी ने साउथ अफ्रीका में अपना अच्छा कारोबार फैला लिया था और कई अफ्रीकी देशों में उसके रेस्ट्रॉन्ट की चेन चल रही है। इनमें गुएना, बुर्किना, फासो और आइवरी कोस्ट जैसे देश शामिल हैं।  कर्नाटक और गुजरात के अधिकारियों का कहना है कि पुजारी ने सेनेगल में अपना नाम एंटनी फर्नांडिस रख लिया था और उसके पास बुर्किनी का पासपोर्ट भी था। कर्नाटक ने एडीजी (इंटेलिजेंस) अमर पांडे को सभी प्रक्रिया पूरी कर पुजारी को डाकर से लाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुजारी के सेनेगल में होने की खबर मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस ने डाकर में भारत के राजदूत राजीव कुमार को अलर्ट किया, जिन्होंने सेनेगल के आंतरिक मंत्रालय के सामने इसे मामले को उठाया। 
PunjabKesari
गुजरात एटीएस के आधिकारियों का कहना है कि पुजारी ने पिछले कई साल में बिजनसमैंन, राजनेता और अन्य कई लोगों को 75 से ज्यादा एक्सटॉर्शन कॉल की हैं। उसने हाल ही में गुजरात के सीमेंट कारोबारी को की। एक अधिकारी ने बताया, 'पुजारी ने गुजरात में अपने टारगेट से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले हैं। वहीं कुछ कारोबारियों से प्रॉटेक्शन मनी के तौर पर करोड़ों की मांग की थी।' एटीएस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि पहला कदम यूके में रह रहे पुजारी के बच्चों को पहचानना था। अधिकारी ने बताया, 'इसके बाद हमले डाकर में बसे गुजरातियों की मदद से पुजारी के बारे में पता लगाया। इसके बाद मुंबई के हमारे सूत्रों ने बताया कि पुजारी के बच्चे यूके में कई साल पहले रहा करते थे।' 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!