पुणे से जयपुर जा रहे इंडिगो विमान में फुल इमरजेंसी घोषित, मुंबई में की आपात लैंडिंग

Edited By vasudha,Updated: 16 Jan, 2020 11:41 AM

full emergency on pune jaipur indigo flight

इंडिगो एयरलाइंस के पुणे से जयपुर जा रहे विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान भरने से फौरन बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई। आपात स्थिति को देखते हुए विमान को तुरंत मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया ...

बिजनेस डेस्क: इंडिगो एयरलाइंस के पुणे से जयपुर जा रहे विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान भरने से फौरन बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई। आपात स्थिति को देखते हुए विमान को तुरंत मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया ।

PunjabKesari

आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि आज सुबह 4:26 पर, पुणे-जयपुर उड़ान (6E-6129) के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया, जिसे 4 बजकर 43 मिनट पर वापस ले लिया गया। यह फ्लाइट सुबह 4:36 बजे मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरी। कंपनी ने बताया कि फ्लाइट के दौरान पायलट को इंजिन वाइब्रेशन मैसेज मिला जिसे देखते हुए इसे मुंबई में उतार दिया गया।

PunjabKesari

इंडिगो ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच चल रही है। सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से जयुपर भेजा जा रहा है। बता दें कि नियो विमानों को लेकर इंडिगो एयरलाइन को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से चेतावनी भी मिली चुकी है। DGCA ने इंडिगो से पुराने ए-320 नियो विमानों के स्‍थान पर बेड़े में नए ए-320 नियो विमान शामिल करने को कहा है। 

PunjabKesari
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!