उत्तर रेलवे के पांच मंडलों में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध

Edited By shukdev,Updated: 31 Jul, 2018 08:23 PM

full restriction on polythene in five divisions of northern railway

उत्तर रेलवे ने पांच मंडलों पर पॉ​लिथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इन स्टेशनों में फिरोजपुर सहित दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर शामिल किए गए हैं। उत्तर रेलवे के मुखयालय द्वारा फिरोजपुर मंडल को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि...

नई दिल्ली: उत्तर रेलवे ने पांच मंडलों पर पॉ​लिथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इन स्टेशनों में फिरोजपुर सहित दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर शामिल किए गए हैं। उत्तर रेलवे के मुखयालय द्वारा फिरोजपुर मंडल को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन अथवा इसके परिसर में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यह कदम स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था तथा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।​

फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि मुख्यालय से आदेश प्राप्त हुआ है। इस आदेश के अनुसार रेलवे स्टेशन के सभी दुकानों व अन्य जगहों पर पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने रेलवे ठेकेदारों और कर्मचारियों को चेतावनी भी दी है कि अगर कोई उन पॉलिथीन का उपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा है कि गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से लोगों को इसके प्रति जागरुक भी किया जाएगा। स्टेशन पर अनाउंसमेंट के द्वारा भी यात्रियों को जागरुक किया जाएगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!