घाना में विश्वविद्यालय से हटाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा

Edited By Tanuja,Updated: 13 Dec, 2018 05:30 PM

gandhi statue removed after student protest in ghana

घाना के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को छात्रों के विरोध के बाद हटा दिया गया है।छात्रों की शिकायतें थीं कि अश्वेत अफ्रीकी लोगों के खिलाफ गांधी नस्लवादी थे...

अक्राः घाना के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को छात्रों के विरोध के बाद हटा दिया गया है।छात्रों की शिकायतें थीं कि अश्वेत अफ्रीकी लोगों के खिलाफ गांधी नस्लवादी थे। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों देशों के बीच के संबंधों के एक प्रतीक के रूप में दो वर्ष पहले अक्रा में घाना विश्वविद्यालय में वैश्विक शांति के दूत महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था।

व्याख्याताओं ने हालांकि गांधी के उस कथन का हवाला देते हुए उनकी प्रतिमा को हटाने का आह्वान किया था जिसमें दावा किया गया है कि अश्वेत अफ्रीकी लोगों की तुलना में भारतीय ‘‘श्रेष्ठ’’ हैं। प्रतिमा हटाने के लिए ऑनलाइन विरोध शुरू किया गया था। छात्रों और व्याख्याताओं ने बताया कि अक्रा में विश्वविद्यालय के लेगोन परिसर में लगी गांधी की प्रतिमा को मंगलवार और बुधवार की रात को हटा दिया गया।

अफ्रीकी अध्ययन संस्थान में भाषा, साहित्य और नाटक के प्रमुख ओब्देल कम्बॉन ने कहा कि प्रतिमा हटाए जाने का मुद्दा ‘‘आत्म-सम्मान’’ का था। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया। हालांकि घाना विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय का यह एक आंतरिक निर्णय है।’’
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!