मोहाली गैंगवार : पकड़ा गया आरोपी भेजा जेल

Edited By ,Updated: 17 Nov, 2016 11:06 AM

gang war

फेज-8 मे हुई गैंगवार में पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पकड़े गए आरोपी नीटू को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट मेें पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया, लेकिन पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

मोहाली(राणा) : फेज-8 मे हुई गैंगवार में पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पकड़े गए आरोपी नीटू को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट मेें पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया, लेकिन पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। वहीं बुधवार देर रात पुलिस ने इस केस में एक और आरोपी तीर्थ को गिरफ्तार कर लिया जिसे पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी।

 

आखिर कहां छिपे हैं मुख्य आरोपी :
पुलिस ने अब तक जिन 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से सिर्फ 1 आरोपी गीत गिरफ्तार हुआ है जिसके साथ इस झगड़े की शुरूआत हुई थी। अब सवाल यह उठता है कि गीत का जिससे झगड़ा हुआ था और जो गैंगवार का दूसरे पक्ष का मुख्य शख्स था वह कौन है? क्योंकि पुलिस सिर्फ एक ही पक्ष के साथियों को दबोचने में लगी हुई है। पुलिस ने सिर्फ दूसरे पक्ष के एक ही शख्स को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस केस में अभी तक जहां गोलीकांड हुआ था उसके आसपास के पूरे एरिया की सी.सी.टी.वी.फुटेज भी कब्जे में नहीं ली है। जिससे पता चलता है कि पुलिस इस केस को लेकर कितनी गंभीर है। 

 

मुख्य आरोपी का नाम आते ही अफसर खामोश :
गोलीकांड में जो मुख्य आरोपी थे उनके बारे में जैसे ही पुलिस अधिकारियों से पूछा जाता है तो सवाल सुनते ही वह मामले से कन्नी काटने लगते हैं। वह ठीक से जवाब भी नहीं देते। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मीत का नाम सामने आ रहा है मगर पुलिस ने उसका नाम अभी तक एफ.आई.आर. में भी नहीं डाला है। पंजाब में होने वाले चुनाव को असर अभी से मोहाली शहर में दिखने लगा है। पहला तो इतनी बडी वारदात को अंजाम देकर करीब 250 लोग सरेआम गोलियां चलाकर फरार हो जाते हैं। पुलिस को भनक तक नहीं लगती और उसके बाद पुलिस अब मुख्य आरोपियों को दबोचने में ढील बरत रही है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!