नामी गैंगस्टर रिवाल्वर व जिंदा कारतूसों समेत चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा रिमांड पर

Edited By ,Updated: 18 Nov, 2016 09:19 AM

gangster

सी.आई.ए. स्टाफ ने नामी गैंगस्टर को रिवाल्वर व जिंदा कारतूसों समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान जिला तरनतारन गांव फतेहाबाद निवासी इकबाल सिंह उर्फ अफरीदी के रूप में हुई है।

मोहाली(राणा) : सी.आई.ए. स्टाफ ने नामी गैंगस्टर को रिवाल्वर व जिंदा कारतूसों समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान जिला तरनतारन गांव फतेहाबाद निवासी इकबाल सिंह उर्फ अफरीदी के रूप में हुई है। आरोपी से 32 बोर की रिवॉल्वर व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

 

17 केस दर्ज हैं आरोपी पर :
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शाहीमाजरा स्थित स्वराज फैक्टरी के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को पता चला था कि अमृतसर और तरनतारन का गैंगस्टर हथियारों से लैस होकर मोहाली में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-7 प्लाट नंबर 105 से काबू किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह बी.ए. फस्र्ट एयर तक पढ़ा है। आरोपी पर 17 केस दर्ज हैं। साथ ही पुलिस से बचने के लिए वह अमृतसर में विभिन्न जगहों पर रह रहा था। 

 

यहां दर्ज हैं आरोपी पर केस :
थाना श्री गोइंदवाल साहिब         6 केस 
थाना सिटी तरन तारन             3 केस
थाना चोहला साहिब                 3 केस
थाना सदर अमृतसर               2 केस 
थाना सिविल लाइन अमृतसर     1 केस 
थाना बी डिवीजन अमृतसर        1 केस 
थाना जंडियाल गुरु                1 केस 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!