Edited By Anil dev,Updated: 11 Jul, 2020 05:17 PM
कानपुर के बिकरू गांव में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी पांच लाख रुपए का इनामी बदमाश विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में राज्य पुलिस की एसटीएफ से हुई कथित मुठभेड़ में मार गिराया है। विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर...
नई दिल्ली: कानपुर के बिकरू गांव में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी पांच लाख रुपए का इनामी बदमाश विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में राज्य पुलिस की एसटीएफ से हुई कथित मुठभेड़ में मार गिराया है। विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं क्या ये एनकाउंटर पहले से तय था? क्या विकास दुबे को सोची समझी साजिश के तहत मध्यप्रदेश में पकड़ा और उत्तर प्रदेश में गोली मारी गई? हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों के एनकाउंटर की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई एनकाउंटर की घटना हुई है जो काफी चर्चित रहीं। इस खास रिपोर्ट में आज हम आपको देश के सबसे चर्चित एनकाउंटर के बारे में बताने जा रहे हैं।