खत्म हुआ इंतज़ार, जल्द ही पाइप लाइन के ज़रिये आएगी गैस

Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 04:43 PM

gas pipeline project

अब गैस के लिए झन्झट से जल्द ही छुटकारा मिल जायेगा। शहर में गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट 11 नवंबर से शुरू हाे जाएगा। इस दिन से शहर में पाइप के जरिए गैस की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

चंडीगढ़ : अब गैस के लिए झन्झट से जल्द ही छुटकारा मिल जायेगा। शहर में गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट 11 नवंबर से शुरू हाे जाएगा। इस दिन से शहर में पाइप के जरिए गैस की सप्लाई शुरू हो जाएगी। एमपी किरण खेर ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इसकी शुरुआत सेक्टर-49 से की जा रही है। एमसी चुनाव का कोड आॅफ कंडक्ट लागू होने से पहले इस पाइपलाइन का उद‌्घाटन हो जाएगा। सबसे पहले इसे ईडब्ल्यूएस मकानों से शुरू किया जा रहा है। इसके बाद शहर के दक्षिणी सेक्टरों में हाउसिंग सोसायटीज में गैस की सप्लाई पाइप से शुरू होगी। चंडीगढ़ में गैस से सप्लाई के लिए पाइपें बिछाई जा चुकी हैं। शहर के सभी प्रमुख सेक्टरों को गैस पाइपलाइन के साथ जोड़ा जा रहा है। 

मीटर बताएगा आपका बिल : 
जिन घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे, उनके यहां मीटर लगेगा। मीटर की रीडिंग के अनुसार ही बिल आएगा। उदाहरण के तौर पर जैसे अभी सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 460 का पड़ता है तो पाइपलाइन से सप्लाई आने पर 330 रुपए प्रतिमाह खर्च आएगा। हालांकि अभी चंडीगढ़ की दरें फाइनल होनी हैं। 

कनेक्शन के लिए तीन स्लैब :
- पहले स्लैब में एकमुश्त 5600 रुपए लिए जाएंगे 
- दूसरे स्लैब में1600 रुपए लिए जाएंगे, बाकी 4000 रुपए किश्तों में 
- तीसरे स्लैब मेंपुनर्वास कालोनियों में 600 रुपए लिए जाएंगे बाकी पैसे 25 रुपए प्रतिमाह की दर से लिए जाएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!