समलैंगिक पति ने कहा- दोस्त से संबंध बनाओ

Edited By ,Updated: 09 Dec, 2015 04:47 PM

gay female police dowry

महिला पुलिस ने 25 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा और दहेज की मांग के आरोपों में मामला दर्ज किया है।

 इंदौर: महिला पुलिस ने 25 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा और दहेज की मांग के आरोपों में मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसका समलैंगिक पति दहेज की मांग करने के साथ उस पर यह दबाव भी डालता था कि वह अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला थाने की एक अधिकारी ने 30 वर्षीय आरोपी के नाम का खुलासा किए बगैर आज बताया कि उसके खिलाफ दहेज प्रताडऩा और उत्पीडऩ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।   

उन्होंने आरोपी की पत्नी की शिकायत के हवाले से बताया कि इस युगल की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। इस विवाहिता को शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि उसका पति कथित तौर पर समलैंगिक है और उसके अपने दोस्त से शारीरिक संबंध हैं। शिकायतकर्ता महिला उमरिया जिले की रहने वाली है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता पर उसके पति ने इस बात का दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करे। इसके साथ ही, दहेज के रूप में उसे मोटी रकम अदा करे। अपने पति की हरकतों से परेशान महिला मायके लौट गयी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!