CM वसुंधरा पर बरसे गहलोत, कहा- अपमान से बचने के लिए दें इस्तीफा

Edited By vasudha,Updated: 02 May, 2018 03:49 PM

gehlot demand cm give resigns to avoid insult

कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपमानित कर रहे हैं उसे देखते हुए मुख्यमंत्री को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपमानित कर रहे हैं उसे देखते हुए मुख्यमंत्री को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। गहलोत ने अपने सरकारी आवास पर अपनी वर्षगांठ से एक दिन पूर्व संवाददाताओं से कहा कि वसुंधरा राजे को सम्मानपूर्वक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्य में चार साल के दौरान जिस तरह के हालात बने हुए हैं उन्हें जनता कभी भूल नहीं पायेगी। 

प्रदेश में नौकरशाही हावी
पूर्व मुख्मंत्री ने कहा कि राज्य में किसान आये दिन आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसी स्थिति पहली बार बनी है। बेरोजगार स्वंय को ठगा हुआ महसूस कर रहा है बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और पेयजल संकट से आम जनता दुखी है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी है आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है तथा रोडवेज और जयपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर भूमि आवंटन मामले की जांच करवायी जाएगी। 

भाजपा ने राजनीति को इंवेट बना दिया
वहीं गहलोत ने भाजपा पर राजनीति को इवेंट बनाने का आरोप लगाते हुये कहा कि राजनीति के माध्यम से ही पीड़ित और शोषित वर्ग का उत्थान करने के साथ ही देश का विकास किया जा सकता है। मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान की बजाय जन संवाद क नाम पर हवाई यात्रा कर जनता के धन का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने प्रदेश में छोटी बच्चियों पर बढ रहे यौन अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि यह पहला मौका है जब प्रदेश में छोटी उम्र की बालिकाओं का बलात्कार हो रहा है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!