गहलोत को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं : सतीश पूनिया

Edited By Pardeep,Updated: 01 Aug, 2020 10:56 PM

gehlot does not trust his own mlas satish poonia

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए उन्हें पुलिस के पहरे में होटल में रखा गया है। पूनिया ने यहां मीडिया से कहा,‘‘ ऐसे में जब लोग कोरोना

जयपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए उन्हें पुलिस के पहरे में होटल में रखा गया है।

पूनिया ने यहां मीडिया से कहा,‘‘ ऐसे में जब लोग कोरोना वायरस संक्रमण में परेशान हो रहे हैं, तब गहलोत की सरकार जैसलमेर में लग्जरी होटल में बाड़े में बंद हैं। मुख्यमंत्री गहलोत को अपने मंत्रियों और विधायकों पर विश्वास नहीं है, इसलिए उन्हें पुलिस के कड़े पहरे में होटल के बाड़े में बंद कर रखा है।'' 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान में विधायकों को तोड़ने की आशंका के बीच कांग्रेस एवं उसके समर्थक विधायकों को शुक्रवार को राजधानी जयपुर से दूर सीमावर्ती शहर जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया गया। पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के पास अगर संख्याबल होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। भाजपा नेता ने कहा,‘‘ आपके पास संख्या होती, भरोसा होता, तो शायद यह नौबत नहीं आती कि आप विधायकों को इधर से उधर घुमाते फिरते।''

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!