गहलोत, पायलट ने कामत के निधन पर जताया शोक

Edited By Yaspal,Updated: 22 Aug, 2018 07:30 PM

gehlot pilot condoles mourning of kamat

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश प्रमुख सचिन पायलट ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत के निधन पर आज शोक व्यक्त किया।

जयपुरः कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश प्रमुख सचिन पायलट ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत के निधन पर आज शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विटर पर लिखा कि वह कामत के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हैं। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पायलट ने ट्विटर पर लिखा है,‘‘कामत के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। वह अपनी साधारण जीवन शैली और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।’’  पार्टी के राजस्थान मामलों के प्रभारी अविनाश पांडे ने भी कामत के निधन पर शोक जताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का दिल का दौरा पडऩे से आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!