जनरल जोरावर सिंह राइफल क्लब ने सम्मानित किये निशानेबाज

Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Mar, 2019 07:05 PM

general zorawar singh rifle club felicitate shooters

नौवीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में सफल हुये निशानेबाजों को जनरल जोरावर सिंह राइफल क्लब ने सम्मनित किया।

जम्मू: नौवीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में सफल हुये निशानेबाजों को जनरल जोरावर सिंह राइफल क्लब ने सम्मनित किया। इस मौके पर पूर्व मुत्री गुलचैन सिंह चाढक़ मुख्य अतिथि थे। यह प्रतियोगिता जेएंडके राइफल एसोसिएशन के बैनर तले दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न श्रेणियों में बच्चों ने स्वर्ण पदक हासिल किये।


प्रतियोगिता में जनरल जोरावर सिंह राइफल क्लब के 21 शूटरों ने 10 एम राइफल और पिस्तौल निशानेबाजी की सभी श्रेणियों में अपने कोच, कैप्टन शमशेर सिंह और विशाल मेहरा, के साथ भाग लिया। अंडर 15 में लडक़े और लड़कियों के ग्रुप में अधिराज सिंह चाढक़ और अनिशा शर्मा ने सबसे ज्यादा स्कोर बनाया और स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं दूसरे अंडर 15 में विवान शर्मा और श्रेया चाढक़ ने स्वर्ण हथिाया। अंडर 18 में अदित्या प्रताप सिंह संब्यान ने बाजी मारी और स्वर्ण अपने नाम कर लिया।


 अन्य जिन बच्चों ने पदक जीते उनके नाम हैं- नैना सैनी, प्रिया चिब, वंश चाढक़, सांईनाथ, केशव डोगरा, मुनीश कुमार और इन्द्रजीत सिंह। इन सभी ने विभिन्न श्रेणियों में रजत पदक अपने नाम किये।


बच्चों को बधाई देते हुये पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढक़ ने कहा कि क्लब नई प्रतिभाओं को मौका ही नहीं देता है बल्कि प्रतिभाओं को निखारता भी है। दो वर्ष से भी कम समय में क्लब ने अपनी मौजूदगी मजबूत की है और जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के युवाओं को मौका दिलाया है और यह अपने आप में एक उपलब्धि है।
इस मौके पर ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) एम एस जम्वाल, क्लब से उप प्रधान समरदेव सिंह, महासचिव गंभीर सिंह भी मौजूद थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!