Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Jul, 2018 12:40 PM
सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों ने ग्रेनेड अटैक किया। विसफोट में पांच जवान घायल हो गये हैं।
श्रीनगर: सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों ने ग्रेनेड अटैक किया। विसफोट में पांच जवान घायल हो गये हैं। हमला बिजबिहाड़ा की गोरीवन मार्केट में केन्द्रिय रिजर्व पुलिस के बंकर को निशाना बनाते हुए किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गय है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पांच जवान घायल हुए हैं। घायलों की पहचान ओमिन्द्र सिंह, पंकज कुमार, नितिन कुमार, बी कुमार और योगिन्द्र सिंह के रूप में हुई है।