Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Oct, 2018 10:48 AM
कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। घाटी में दक्षिणी पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया और इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया है।
श्रीनगर : कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। घाटी में दक्षिणी पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया और इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां जवान की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल जवान की पहचान चालक सिपुल कुमार के रुप में हुई हैं। इस बीच घटना के तुरन्त बाद हमलावारों को पकडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।