घनाराम साहू ने थामा कमल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Yaspal,Updated: 12 Nov, 2018 07:17 PM

ghanaram sahu has severe allegations against thama kamal

रविवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले घनाराम साहू ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने रविवार तक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष...

नेशनल डेस्कः रविवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले घनाराम साहू ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने रविवार तक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहने वाले घनाराम साहू आज बीजेपी के हो  गए हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव से ठीक एक दिन पहले साहू ने इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

PunjabKesari

राजनीतिक हलकों में इसे कांग्रेस के तौर बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, घनाराम साहू पार्टी से काफी नाखुश थे। उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए ते। उनका आरोप था कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और दुर्ग के सांसद ताम्रध्वज साहू मिलकर उनका नेतृत्व खत्म करने का प्रयास कर रहे थे। बता दें कि वह पांच साल से पार्टी उपाध्यक्ष पद पर थे। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान उनकी उपेक्षा की जा रही थी। इसलिए वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

PunjabKesari

घनाराम साहू 3 बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार वो 1972 में निर्दलीय विधायक चुने गए। 1977 में उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की और 11 हजार वोटों से चुनाव जीतकर दोबारा विधायक चुने गए। 1998 में एक बार फिर 9 हजार वोट से चुनाव जीतकर तीसरी बार विधायक चुने गए। दुर्ग जिले में उनका अच्छा असर माना जाता है।

PunjabKesari

साहू ने प्रदेश अध्यक्ष बघेल पर व्यक्तिगत रंजिश रखने और प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। वहीं दुर्ग से सांसद ताम्रध्वज साहू के बारे में उन्होंने कहा कि वो ऊंचे पद पर रहते हुए भी एक महिला पुर्व विधायक का टिकट काटकर खुद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ये महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता दर्शाता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सोमवार को पहले चरण की नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर चुनाव हो चुका है। शेष 72 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!