Edited By vasudha,Updated: 17 Jul, 2018 05:23 PM
राजस्थान के भरतपुर में छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने मनचले को बीच बाजार सबक सिखाया। लड़की ने लड़के को पकड़कर सरेआम उस पर डंडे बरसाए। युवती का आरोप है कि वह उसका काफी समय से पीछा कर रहा था...
नेशनल डेस्क: राजस्थान के भरतपुर में छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने मनचले को बीच बाजार सबक सिखाया। लड़की ने युवक को पकड़कर सरेआम उस पर डंडे बरसाए। युवती का आरोप है कि वह उसका काफी समय से पीछा कर रहा था। यही नहीं वह लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर उसका नाम बदनाम कर रहा था। इसी बात से परेशान होकर लड़की ने मनचले की धुनाई कर दी। इस पूरा घटना का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह मामला एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। दरअसल लड़की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की तैयारी कर रही है। वह रोजाना सुबह 15 किलोमीटर दौड़ती है इसी दौरान एक लड़का उसका पीछा करता था। वह उसे लेकर गलत अफवाहें फैला रहा था। लड़की ने उसे पीटते हुए कहा कि यह मेरा सभी लड़कों को संदेश है कि लड़कियां को कमजोर न समझें।
वायरल हो रहे वीडियो में लड़की कहती हुई सुनाई दे रही है कि मैं यहां मेहनत करने आती हूं और तू मेरा नाम खराब करेगा। अगर तुम्हें लगता है कि तुम डोनाल्ड ट्रंप के बेटे हो तो यह तुम्हारी गलतफहमी है। कोई लड़की कमजोर नहीं होती है। अगर तुमने अपनी सीमा लांघने की कोशिश की तो हम आवाज उठाएंगी और तब तुम्हारा जीवन नहीं बच पाएगा। मैं पुलिस के पास नहीं जाना चाहती क्योंकि मैं उसे सुधरने का एक मौका देना चाहती हूं। आदमी लड़कियों का इसलिए शोषण करते हैं क्योंकि हम उन्हें सबक नहीं सिखातीं। लड़की भीड़ के बीच युवक को डंडे से जमकर पीटती नजर आ रही है।