Edited By vasudha,Updated: 06 Apr, 2018 03:32 PM
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 12 साल की एक लड़की को अपनी इज्जत बचाने के लिए चार मंजिला इमारत से कूदना पड़ा। हादसे में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गई...
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 12 साल की एक लड़की को अपनी इज्जत बचाने के लिए चार मंजिला इमारत से कूदना पड़ा। हादसे में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मुंबई के नाला सोपारा के अलकापूरी इलाके की बताई जा रही है, जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार एक 35 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसला कर चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर ले गया। इस दौरान उसने अश्लील हरकतें की। आरोपी की इस हरकत से आहत होकर लड़की ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुंबई की लोकल ट्रेन में एक महिला से सरेआम छेड़छाड़ करने की भी घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।