हैदराबाद गैंगरेप: इंसाफ के लिए संसद के बाहर बैठी लड़की, बोली- मैं भी जलूंगी लेकिन लडूंगी

Edited By vasudha,Updated: 30 Nov, 2019 01:46 PM

girl sitting outside parliament for justice

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से नाराज एक युवती ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह संसद के बाहर फुटपाथ पर बैठ धरना दिया। उसके हाथ में एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था ‘‘ मैं अपने भारत में सुरक्षित क्यों नहीं महसूस करती...

नेशनल डेस्क: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से नाराज एक युवती ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह संसद के बाहर फुटपाथ पर बैठ धरना दिया। उसके हाथ में एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था ‘‘ मैं अपने भारत में सुरक्षित क्यों नहीं महसूस करती। 

PunjabKesari

लड़की ने कहा कि मैं सुबह 7 बजे से बैठी हूं। निर्भया हो गया, कठुआ हो गया। छोटी बच्चियों का रेप हो रहा है. आज वो लड़की जली है कल मैं भी जल जाऊंगी, लेकिन मैं लड़ूंगी। अब डरने का मन नहीं करता, अब मन भर गया है। हालांकि कुछ घंटों तक वहां बैठने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि उसे पुलिस थाने ले जाया गया और कुछ अधिकारियों ने युवती के साथ बात की और उसे घर जाने के लिए कहा गया। छात्रा का आरोप है कि उसे 4 घंटे से अधिक वक्त तक पुलिस स्टेशन में रखा गया। 

 

गौरतलब है कि 27 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव वीरवार को हैदराबाद के पास एक पुलिया के नीचे मिला था। उसे जलाने से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इससे पहले रांची में 25 वर्षीय महिला के साथ हथियारों से लैस कुछ पुरुषों के समूह के सामूहिक बलात्कार करने की घटना ने देश को हिला दिया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!