एक्‍ट्रेस बनने की चाहत में घर से भागी लड़कियां, सीसीटीवी कैमरे से खुला राज

Edited By Yaspal,Updated: 28 Jul, 2019 12:48 AM

girls from home cctv cameras in an attempt to become an actress

बॉलीवुड के आकर्षण के चक्कर में चार किशोरियां यहां अपने घर से चुपचाप मुंबई के लिए चली गईं। हालांकि दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस की तत्परता के चलते उन्हें सूरत से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आयोग ने शुक्रवार को...

नई दिल्लीः बॉलीवुड के आकर्षण के चक्कर में चार किशोरियां यहां अपने घर से चुपचाप मुंबई के लिए चली गईं। हालांकि दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस की तत्परता के चलते उन्हें सूरत से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इन चारों में दो बहनें 17 और 15 साल की और दो लड़कियां 14 वर्ष की हैं। वे तीन जुलाई को किरारी स्थित अपने घर से चली गईं थीं। आयोग ने बताया कि उनके लापता होने की शिकायत प्रेम नगर थाने में दर्ज कराई गई थी।

किशोरियों को ढूंढने के लिए दिल्ली पुलिस और महिला आयोग की एक संयुक्त टीम बनाई गई। सीसीटीवी जांच में पता चला कि लड़कियां हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थीं। इसका पता चलने पर उनके फोटो मुंबई पुलिस को भेजे गए। वहां की पुलिस ने मुंबई में लापता लड़कियों की तलाश शुरू की। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका।

19 जुलाई को एक लड़की अपने घर पहुंची और परिवार को बताया कि लड़कियां सूरत में किसी के घर में हैं और वे सब वापस आना चाहती हैं। इन किशोरियों को दिल्ली लाकर सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके माता- पिता को सौंप दिया गया। माता- पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!