कश्मीर के गांदरबल में बन रहा है Girls Hostel , काम जोरों पर

Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Oct, 2020 03:15 PM

girls hostel in kangan kashmir

लड़कियों की शिक्षा को बेहत्तर बनाने हेतु गांदरबल के कंगन में सरकार द्वारा गल्र्ज होस्टल बनाया जा रहा है।

श्रीनगर: लड़कियों की शिक्षा को बेहत्तर बनाने हेतु गांदरबल के कंगन में सरकार द्वारा गल्र्ज होस्टल बनाया जा रहा है। 72 बिस्तरों की क्षमता वाले होस्टल का काम जोरों पर है। इससे सरकारी डिग्री कालेज कंगन की छात्राओं को सुविधाओं मिलेगी। इलाके में यह इकलौता कालेज है और पूरे जिले की छात्राएं यहीं पर आती हैं। उन्हें कई घंटों का सफर करना पड़ता है और इनमें से कई गरीब परिवारों से हैं। होस्टल बनने से छात्राओं को काफी सुविधा रहेगी। उन्हें बिना किसी समस्या के पढ़ाई पूरा करने का अवसर मिलेगा।

PunjabKesari

पीडब्लयूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर शकील अहमद के अनुसार नई इमारत में 10 कमरे होंगे और इस पर करीब पौने तीन करोड़ की लागत आएगाी। उन्होंने बताया कि होस्टल में ग्राउंड फलोर पर चार बेडरूम होंगे, फस्र्ट फलोर पर 6 कमरे होंगे। आफिस और किचन भी बनाया जा रहा है। इस पर 2,52 करोड़ की लागत आएगी और इसे 2021 तक पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारके आभारी हैं कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट पूरा किया। कई छात्रों को 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है और अब वे कालेजकेनिकट रह पाएंगी।


वहीं एक स्थानीय नागरिक इशफाक अहमद ने कहा कि काम जोरों पर हैं और जल्द पूरा हो जाएगा। हमे खुशी है कि बच्चियों को भी पूरी सुविधा मिलेगी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!