तीन मंदिर दो और 39,997 मस्जिदें अपने पास रखो: स्वामी

Edited By ,Updated: 10 Jan, 2016 04:31 PM

give three temples and keep 39 997 mosques  swami

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मुसलमानों के सामने तीन मंदिरों के बदले 39,997 मस्जिदें अपने पास रखने का प्रस्ताव...

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मुसलमानों के सामने तीन मंदिरों के बदले 39,997 मस्जिदें अपने पास रखने का प्रस्ताव रखा है।

 
स्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘भगवान कृष्ण के पैकेज की तरह हम हिदू देश के मुसलमानों को एक प्रस्ताव देते हैं। हमें तीन मंदिर दे दीजिए और 39,997 मस्जिदें अपने पास रखिए। मुझे उम्मीद है कि मुस्लिम नेता दुर्योधन नहीं बनेंगे।’’  
 
उल्लेखनीय है कि महाभारत में भगवान कृष्ण ने दुर्योधन के सामने पांडवों को केवल पांच गांव देने का प्रस्ताव रखा था जिसे दुर्योधन ने ठुकरा दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-भाजपा के नेता पहले भी इसी तर्ज पर पहले भी बयान देते रहे हैं। स्वामी अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि के विवादित परिसर में राम मंदिर के निर्माण के विषय पर दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सम्मेलन करवा रहे हैं। विवादों में घिरा उनका यह दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार को शुरू हुआ था। 
 
कांग्रेस और वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठनों ने इस सम्मेलन का विरोध किया था और इसके खिलाफ प्रदर्शन किए। उनका आरोप था कि इससे विश्वविद्यालय में साम्प्रदायिकता का माहौल बनेगा।  
 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा था कि देश में 40 हजार से अधिक मंदिर ध्वस्त किए गए हैं पर हिदुओं ने कभी उनके पुननिर्माण की मांग नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर, मथुरा में कृष्ण मंदिर और काशी विश्वनाथ पर समझौता नहीं हो सकता और अगर राम मंदिर बनता है तब दूसरे मंदिरों के निर्माण का भी रास्ता खुलेगा।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!