कृषि संकट के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति जिम्मेदार: नितिन गडकरी

Edited By shukdev,Updated: 02 Jun, 2018 06:18 PM

global economic situation responsible for agricultural crisis nitin gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसानों की चिंताओं के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति और अतिरिक्त उपज को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र उनकी समस्याओं का हल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। किसानों के जारी आंदोलन के बारे में...

नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसानों की चिंताओं के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति और अतिरिक्त उपज को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र उनकी समस्याओं का हल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। किसानों के जारी आंदोलन के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और अतिरिक्त उपज के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। यह एक पुराना मुद्दा है , कोई नया नहीं है। सरकार मध्यवधि और दीर्घकालीन नीतियां बना कर युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

किसानों को नहीं मिल रहा न्यूनतम समर्थन मूल्य
महाराष्ट्र की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसान कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं , उन्हें उपयुक्त न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है। गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है। करीब 2000 करोड़ रुपए के अंगूर और 1600 करोड़ रुपए के प्याज यहां से निर्यात किया जाता है। हालिया उपचुनावों में भाजपा को लगे झटकों पर गडकरी ने कहा कि विपक्ष मुसलमानों के मन में भय पैदा कर साम्प्रदायिक राजनीति कर रहा है। विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है कि मुसलमान असुरक्षित हैं , संविधान में बदलाव किया जा रहा और आदिवासियों का आरक्षण रद्द कर दिया जाएगा।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!