ग्लोबल टाइम्स की भारत को धमकी,कहा-"PM मोदी दोहरा रहे नेहरू की गलती, क्या भूल गए 1962 की जंग?"

Edited By Tanuja,Updated: 14 Sep, 2020 04:50 PM

global times threatened  modi reiterating jawaharlal nehru s mistake

लद्दाख सीमा विवाद के चलते भारत की सख्ती से चीन बौखलाया हुआ है। इस बीच चीन ने भारत के खिलाफ नया बयान जारी किया है...

बीजिंगः लद्दाख सीमा विवाद के चलते भारत की सख्ती से चीन बौखलाया हुआ है। इस बीच चीन  इस बीच चीन ने भारत के खिलाफ नया बयान जारी किया है । जानकारी के अनुसार सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चिंग भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच 5 सूत्री सहमति होने के बाद भी चीन का सरकारी प्रचार मीडिया भारत को धमकाने और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने में जुटा हुआ है।

PunjabKesari

चीन के सरकारी मुखपत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चीनी विश्‍लेषक झांग शेंग के हवाले से दावा किया कि भारत पंडित जवाहर लाल नेहरू की गलती दोहरा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उसने कहा कि भारत का वर्तमान प्रशासन सीमा पर आक्रामक व्‍यवहार दिखा रहा है। झांग ने कहा कि वर्तमान स्थिति वर्ष 1962 की तरह से ही है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भारत अपने हितों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय की मदद से चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

PunjabKesari

वर्ष 1962 में चीन सबसे अलग थलग था। उस समय चीन अमेरिका से मुकाबला कर रहा था और उस समय रूस से भी चीन अलग राह पर चल रहा था जबकि भारत उस समय गुटन‍िरपेक्ष आंदोलन का अगुवा था। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चीनी विश्‍लेषक के हवाले से लिखा कि वर्ष 1962 में भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय माहौल का फायदा उठाने की कोशिश की थी। इसका परिणाम यह हुआ कि भारत ने तीसरी दुनिया के देशों के नेता पदवी भी खो दी।

 

PunjabKesari
झांग ने कहा कि भारत की मोदी सरकार भी नेहरू की रणनीति पर काम कर रही और चीन-अमेरिका तनाव का फायदा उठाना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि भारत के रक्षा मंत्री अतिआत्‍मविश्‍वास दिखा रहे हैं।   एक अन्‍य चीनी विश्‍लेषक कियांग फेंग ने कहा कि जयशंकर और वांग यी से मुलाकात के बाद अब गेंद भारत के पाले में है। उन्‍होंने कहा कि अब यह देखना है कि भारत कैसे 5-सूत्री सहमति को लागू करता है। उन्‍होंने राफेल के शामिल होते समय राजनाथ सिंह के बयान का उदाहरण दिया और कहा कि भारत विरोधाभासी बयान दे रहा है। कियांग ने दावा किया कि  चीन भारत के साथ शांति के साथ सीमा पर विवादों को सुलझाना चाहता है लेकिन अपने हितों के समझौता नहीं करेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!