गोवाः डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई का विवादित बयान, कांग्रेस विधायकों को बताया 'बंदर'

Edited By Yaspal,Updated: 08 Jul, 2019 08:35 PM

goa disputed statement of deputy cm vijay sardesai told congress mlas

गोवा के उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों की तुलना ऐसे ‘‘बंदरों'''' से की, जो एक जगह से दूसरी जगह पर कूदते रहते हैं। सरदेसाई का इशारा उन खबरों की ओर था जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस...

पणजीः गोवा के उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों की तुलना ऐसे ‘‘बंदरों'' से की, जो एक जगह से दूसरी जगह पर कूदते रहते हैं। सरदेसाई का इशारा उन खबरों की ओर था जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस के कम से कम दस विधायक पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं।

भाजपा नीत गठबंधन सरकार में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी के सरदेसाई ने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं। हमने उनके बारे में मीडिया में पढ़ा है। लेकिन हम उन्हें अपने पाले में आने नहीं देंगे। वे जहां हैं उन्हें रहने दिया जाए।'' वह एक कार्यक्रम में बोल रहे थे और इसमें कांग्रेस विधायक एलेक्सिओ रेजीनाल्डो लोरेंको भी मौजूद थे।

कांग्रेस ने उनके इस कथन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते सरदेसाई की ‘‘भाषा'' को खारिज कर दिया है। विपक्षी नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि सरदेसाई ने जो भाषा प्रयोग की है वह एक उपमुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। कांग्रेस का कोई भी आदमी भाजपा में जाने का इच्छुक नहीं है। हमारा खेमा मजबूत है और आने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हम अपनी ताकत दिखा देंगे। इस 40 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 14 तो भाजपा के पास 17 विधायक हैं।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!