गोवा के PWD मंत्री सुदीन धवलीकर की मुंबई के अस्पताल में हुई सर्जरी

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Jul, 2018 04:33 PM

goa pwd minister sudin dhawalkar s surgery in mumbai hospital

गोवा के लोक निर्माण विभाग मंत्री सुदीन धवलीकर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि धवलीकर को परेशानी क्या है। धवलीकर (61) को सोमवार मुंबई के एक...

पणजी: गोवा के लोक निर्माण विभाग मंत्री सुदीन धवलीकर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि धवलीकर को परेशानी क्या है। धवलीकर (61) को सोमवार मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके भाई संदीप माधव धवलीकर ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा, ‘‘मंत्री की सर्जरी हुई है और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। हम आपसे पूरी गंभीरता से अनुरोध करते हैं कि उसकी सेहत के बारे में अटकलें नहीं लगाई जाए।’’ इसमें कहा गया, ‘‘हमें विश्वास है कि गोवा के लोगों का आर्शीवाद उनके साथ है। कुछ दिन में वह कामकाज शुरू कर देंगे।’’

धवलीकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से हैं, जो गोवा की भाजपा नीत गठबंधन सरकार का घटक दल है। धवलीकर गोवा सरकार के दूसरे मंत्री हैं जिन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले, गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को मस्तिष्काघात के बाद पिछले महीने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में मडकाईकर का अभी इलाज चल रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर को अग्नाशय संबंधी रोग के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!