अब सोनिया गांधी बनी गूगल बॉम्बिंग की शिकार, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Edited By Tanuja,Updated: 22 Dec, 2018 12:08 PM

google  bar girl in india  and sonia gandhi s images appear

साल 2018 अपनी विदाई के साथ जहां काग्रेस अध्यक्ष राहुव गांधी की झोली में विधानसभा चुनाव में जीत की सौगात डाल गया वहीं विवादों में घिरा गूगल  सर्च इंजन  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन  (UPA) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के कारण नए विवाद से जुड़ गया...

इंटरनेशनल डैस्कः साल 2018 अपनी विदाई के साथ जहां काग्रेस अध्यक्ष राहुव गांधी की झोली में विधानसभा चुनाव में जीत की सौगात डाल गया वहीं विवादों में घिरा गूगल  सर्च इंजन  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन  (UPA) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के कारण नए विवाद से जुड़ गया ।  सोनिया गांधी से जुड़ा ये मामला  सोशल मीडिया पर  खूब सुर्खियां बटोर रहा है और 2018 के अंत को यादगार बना गया है। कुछ समय पहले तक गूगल पर 'इडियट' शब्द सर्च करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो सामने आती थी, उसके बाद 'भिखारी' सर्च करने पर पाकिस्तान पीएम इमरान खान की फोटो नजर आने लगी। गुरुवार को गूगल पर जब 'बार गर्ल इन इंडिया' या' इटली बार गर्ल इन इंडिया' लिखकर सर्च किया तो  पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम और फोटो दिखाई देने लगी। 

PunjabKesari

इस तरह के रिजल्ट शो होने पर जहां कांग्रेस में रोष फैल गया है वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मजाक उडाया जा रहा है।  लोगों का दावा है कि ऐसा केवल गूगल सर्च इंजन पर ही नहीं दिखाई दे रहा है, बल्कि बिंग सर्च इंजन भी कुछ इसी तरह के रिजल्ट दिखा रहा है। गूगल ट्रेंड्स की मानें तो 19 दिसंबर को 'Bar girl in India' भारत के बड़े सर्च ट्रेंड्स की सूची में शामिल रहा जिसके बारे में उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों ने सबसे ज़्यादा सर्च किया था।  कुछ दिनों पहले जब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इसके पीछे गूगल की-वर्ड और एल्गोरिदम को वजह बताया था
PunjabKesari
गूगल बॉम्बिंग हो सकती है वजह
इस विवादित मुद्दे पर एथिकल हैकर और सिक्योरिटी रिसर्चर कनिष्क सजनानी ने बताया कि संभव है कि ऐसा गूगल बॉम्बिंग की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि गूगल पर रोजाना लाखों पेज की इंडेक्सिंग की जाती है। जब भी गूगल पर कोई की-वर्ड सर्च किया जाता है तो गूगल अपने पेज रैंक एल्गोरिदम के जरिए, उस की-वर्ड से जुड़े रिजल्ट दिखाता है। अब अगर कोई संगठन या लोग ऐसी साजिश करते हैं, जिससे किसी एक की-वर्ड को सर्च करने पर कोई खास फोटो या वेबसाइट सबसे ऊपर दिखे तो इसे गूगल बॉम्बिंग या गूगल वॉशिंग कहा जाता है।
PunjabKesari
कैसे होती है गूगल बॉम्बिंग ?
एथिकल हैकर और सिक्योरिटी रिसर्चर कनिष्क सजनानी के अनुसार गूगल के रिजल्ट पूरी तरह से पेज और वेबसाइट के कंटेंट पर निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कुछ लोगों ने सोनिया गांधी के विकिपिडिया पेज को 'Bar Girl in India' लिखकर अपनी-अपनी वेबसाइट पर लिंक किया होगा। ट्रंप के मामले में, उनकी फोटो के साथ 'idiot' लिखकर रेडिट पर शेयर किया गया था। ज्यादा लाइक्स आने की वजह से, गूगल एल्गोरिदम ने वही सर्च में दिखाना शुरू कर दिया। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी दावा किया था कि गूगल सर्च रिजल्ट से छेड़छाड़ करना कंपनी के किसी भी कर्मचारी के लिए संभव नहीं है। हालांकि, गूगल बॉम्बिंग के जरिए सर्च रिजल्ट को थोड़ा प्रभावित किया जा सकता है।
PunjabKesari
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, बुधवार रात को गूगल पर 'बार गर्ल इन इंडिया' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।19 दिसंबर को उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। हालांकि, 20 दिसंबर को इसे सर्च करने वालों की संख्या कम हो गई। गुरुवार रात को भी गूगल पर बार गर्ल इन इंडिया को सर्च किया गया, लेकिन इसे सर्च करने वालों की संख्या बुधवार रात के मुकाबले काफी कम थी। लेकिन इससे पता चला कि रात के समय लोग गूगल पर बार गर्ल इन इंडिया पर ज्यादा सर्च कर रहे थे। गूगल पर न सिर्फ 'बार गर्ल इन इंडिया' सर्च किया बल्कि 'इटैलियन बार डांसर इन इंडिया', 'इटैलियन बार डांसर', 'बार गर्ल', 'इटली बार गर्ल इन इंडिया' जैसे की-वर्ड्स को काफी सर्च किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!