गूगल ट्रेंड: झारखंड चुनाव नतीजों को किया गया सर्च, CAA-NRC गायब

Edited By Yaspal,Updated: 23 Dec, 2019 06:40 PM

google trend search on jharkhand election results caa nrc missing

बीते कई दिनों से एनआरसी और सीएए को लेकर देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन आज (23 दिसंबर 2019) का यह मुद्दा गूगल की ट्रेंडिंग लिस्टम शामिल नहीं रहा। क्योंकि आज यूजर्स का पूरा ध्यान झारखंड के नतीजों को ढूंढ़ने में लगा रहा। यही वजह है...

नेशनल डेस्कः बीते कई दिनों से एनआरसी और सीएए को लेकर देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन आज (23 दिसंबर 2019) का यह मुद्दा गूगल की ट्रेंडिंग लिस्टम शामिल नहीं रहा। क्योंकि आज यूजर्स का पूरा ध्यान झारखंड के नतीजों को ढूंढ़ने में लगा रहा। यही वजह है कि सुबह झारखंड चुनाव नतीजा (Jharkhand election results 2019) गूगल ट्रेंड की लिस्ट में नंबर एक पर बना रहा। वहीं, दूसरी ओर गूगल पर डिटेंशन सेंटर भी काफी सर्च किया जा रहा है।

हालांकि गूगल ट्रेंड की डेली सर्च ट्रेंड सेक्शन में अब भी झारखंड इलेक्शन रिजल्ट नंबर एक पर बना हुआ है। वहीं, गूगल के प्लेटफॉर्म झारखंड के चुनाव से जुड़े कीवर्ड को 20 लाख से ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इसके बाद यूजर्स फारमर डे, 2020 और बीजेपी सर्च कर रहे हैं।
PunjabKesari
यूजर्स इस समय में गूगल पर झारखंड के मौजूदा मुख्य मंत्री रघुवर दास और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमोन सोरेन को बराबर सर्च कर रहे हैं। इस समय (3.07 बजे) दोनों ही नेताओं को गूगल ट्रेंड पर 19 अंक मिले हैं। वहीं, हेमंत सोरेन की सर्चिंग सुबह 11 बजे करीब 100 सर्च प्वाइंट्स के साथ नंबर एक पर बनी हुई थी।

सीएए और एनआरसी को लेकर हिंसक प्रदर्शन होने के बाद सोमवार को गूगल पर इस मुद्दे को सर्च नहीं किया जा रहा है। हालांकि, आज सुबह से गूगल ट्रेंड पर सुबह से सिर्फ झारखंड चुनाव ही चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!