सरकार ने दिया ड्यूटी के बाद क्वारंटाइन सुविधा को खत्म करने का आदेश, डॉक्टरों ने किया विरोध

Edited By Murari Sharan,Updated: 22 May, 2020 09:54 AM

government ordered abolition of quarantine facility after duty for doctors

कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों की क्वारंटाइन सुविधा को खत्म करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके कारण डॉक्टर सरकार का विरोध कर रहे हैं...

नई दिल्ली/डेस्क। कोरोना (Coronavirus) संक्रमित रोगियों के इलाज में लगे डॉक्टरों (Doctors) की क्वारंटाइन सुविधा (quarantine facility) को समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद डॉक्टर सरकार के इस आदेश के विरोध में उतर आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोविड वॉर्ड (Covid Ward) में ड्यूटी करने के बाद हम अपने घर कैसे जा सकते हैं। इससे उनके घर वालों की जान को भी खतरा बना रहेगा। 

दरअसल दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुविधा और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ड्यूटी के बाद होटलों में ठहरने की व्यवस्था की थी। अब दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि ये सुविधा समाप्त कर दी जाए। सरकारी आदेश के बाद लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने क्वरांटाइन में रहने वाले डॉक्टरों को होटल खाली करने का आदेश दिया। 


आदेश पर एक सप्ताह के लिए लगाई रोक
इस आदेश का सभी डॉक्टरों ने विरोध किया। स्थिति को गंभीर होता देख देर रात होटल खाली करने के आदेश में एक सप्ताह तक के लिए रोक लगा दी गई। हालांकि डॉक्टरों को कहना है कि जब तक सरकार इस आदेश को पूरी तरह वापस नहीं लेती वो अपना विरोध जारी रखेंगे। वो अस्पताल में ड्यूटी के दौरान हाथ पर काला रिबन बांध कर विरोध प्रदर्शित करेंगे। 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से डॉक्टर करेंगे ये अपील
डॉक्टरों ने इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र लिख हस्पतक्षेप करने की बात कही है। उन्होंंने कहा है कि हम केंद्रीय मंत्री से ड्यूटी के बाद डॉक्टरों को दी जाने वाली क्वारंटाइन सुविधा को बरकरार रखने की मांग करेंगे। एम्स आरडीए के डॉक्टरों ने भी सरकार के इस आदेश का विरेध किया है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने ही ये फैसला लिया है कि ड्यूटी के बाद डॉक्टरों को दी जाने वाली क्वारंटाइन सुविधा को खत्म कर दिया जाए। केवल ड्यूटी के दौरान ही उन्हें क्वारंटाइन सुविधा दी जाए। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!