पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार गंभीर: राजनाथ सिंह

Edited By ASHISH KUMAR,Updated: 31 May, 2018 02:08 PM

government serious on petrol and diesel prices rajnath singh

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आइल की बढ़ती कीमतों के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन सरकार इसके प्रति काफी गंभीर हैं। आम जनता की समस्या को देखते हुए सरकार इसका हल निकालने के लिए निरंतर...

भोपाल: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आइल की बढ़ती कीमतों के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन सरकार इसके प्रति काफी गंभीर हैं। आम जनता की समस्या को देखते हुए सरकार इसका हल निकालने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रेसवार्ता के दौरान राजनाथ सिंह ने पत्रकारों के सवालों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों से कुछ परेशानी हो रही है लेकिन इसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर कोई संकट नहीं पड़ेगा।

बताई चार साल की उपलब्धियां
गृहमंत्री ने मोदी सरकार की चार साल की उपब्धियां बताते हुए कहा कि पहले कोई भी सरकार अपने काम-काज का ब्यौरा नहीं देती थी, जो हमारी सरकार ने दिया। चार साल में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी तेजी से विकास हुआ है। मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना को एक ऐतिहासिक कदम बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि एक सर्वे रिपोर्ट में भारत दुनिया की टॉप-7 अर्थव्यवस्था में है और इसी वित्त वर्ष में भारत टॉप-5 में आएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने प्रयास किया है। सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी लाकर भ्रष्टाचार कम करने की कोशिश कर रही है। 

किसानों की आय दोगुनी
राजनाथ ने कहा कि 2019 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का हमने लक्ष्य रखा है। आंतरिक सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा के देश का विकास नही हो सकता, चार सालों में भारत मे कोई बड़ी आतंकी घटना नही हुई है। माओवाद उग्रवाद 126 जिलों से 10 से 11 जिलों तक सिमट कर रह गया है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!