Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Jul, 2018 04:56 PM
जम्मू कश्मीर के गवर्नर नरेन्द्र नाथ वोहरा ने राज्य के हालात पर संतुष्टि जताई। वोहरा के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में चौथी बार गवर्नर राज लगा है।
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के गवर्नर नरेन्द्र नाथ वोहरा ने राज्य के हालात पर संतुष्टि जताई। वोहरा के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में चौथी बार गवर्नर राज लगा है। इससे पहले 2008, 2015 और 2016 में राज्यपाल शासन लग चुका है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में हालात सुधर रहे हैं।
उन्होंने राज्य में लंबित पड़े पंचायती चुनाव पर कुछ नहीं कहा पर यह संतोष जताया कि काम ठीक ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीवियांस सेल अच्छे से काम कर रहा है और वह उसे खुद देखते हैं। उन्होंने राज्य में चल रही अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों का भी जायजा लिया।