नायडू को गोयल की खुली चुनौती, केंद्र की सहायता पर करें खुली बहस

Edited By Yaspal,Updated: 26 Mar, 2019 07:37 PM

goyal s open challenge to naidu open debate on center s help

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को खुली चुनौती देते हुए कहा कि पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य के लिए क्या किया, इस पर वह दिल्ली आकर बहस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नायडू ने राज्य...

अमरावतीः रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को खुली चुनौती देते हुए कहा कि पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य के लिए क्या किया, इस पर वह दिल्ली आकर बहस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नायडू ने राज्य के लिए विशेष दर्जे के बदले में आर्थिक पैकेज को स्वीकार लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंध्रप्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा मिला तो उसे 17,500 करोड़ रूपये का नुकसान हो सकता है।

गोयल ने कहा, ‘‘चंद्रबाबू नायडू को खुली चुनौती है । नयी दिल्ली आइए। मैं इस पर चर्चा के लिए तैयार हूं।’’ रेल मंत्री गोयल प्रदेश भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करने के लिए आए थे। घोषणापत्र में पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह शासन के साथ ही अन्य चीजों का वादा किया गया है।

विशेष दर्जे को लेकर मुख्यमंत्री के दोहरे रूख को बेनकाब करने की मांग करते हुए गोयल ने राज्य को केंद्र की विशेष सहायता पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्व घाटा अनुदान और विशेष (आर्थिक) सहायता के रूप में केंद्र से दोहरे फायदे लेने के बाद नायडू विशुद्ध रूप से राजनीतिक कारणों से विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।’’

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!