VIDEO: घोड़ी पर बैठकर दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस, देख बराती भी हुए हैरान

Edited By vasudha,Updated: 15 Apr, 2018 05:46 PM

groom dance on his marriege

इन दिनो सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का डांस खूब वायरल हो रहा है। अपनी शादी में यह दूल्हा जिस तरह डांस कर रहा है उसे देखकर शायद अापकी हंसी ना रूके। घोड़ी पर बैठे दूल्हे ने हरियाणवी गाने पर जमकर डांस किया जिसे देख सभी हैरान रह गए। इस अनोखे डांस को लोग...

नेशनल डेस्क: इन दिनों  सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का डांस खूब वायरल हो रहा है। अपनी शादी में वह जिस तरह डांस कर रहा है उसे देखकर शायद अापकी हंसी ना रूके। घोड़ी पर बैठे दूल्हे ने हरियाणवी गाने पर जमकर डांस किया जिसे देख सभी हैरान रह गए। इस अनोखे डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


वीडिया में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा अपनी शादी से बहुत खुश है और वह घोड़ी पर बैठे-बैठे ही जबरदस्त डांस कर रहा है। वह हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंखों का ये काजल' पर डांस कर रहा है। इस दौरान कई लोग उसे रोकने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं कि लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं है। हालांकि यह वीडियो कहां का है इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन यह डांस सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!