Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Mar, 2019 03:01 PM
आजकल शादियों में ट्रेंड चल पड़ा है कि दूल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल कपल डांस रखा जाता है जहां सिर्फ नया जोड़ा ही स्टेज पर डांस करता है। वहीं सोशल मीडिया पर कई बार तो ऐसी वीडियो भी सामने आई है जहां सिर्फ दुल्हन ही अकेली डांस करती है।
नई दिल्ली: आजकल शादियों में ट्रेंड चल पड़ा है कि दूल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल कपल डांस रखा जाता है जहां सिर्फ नया जोड़ा ही स्टेज पर डांस करता है। वहीं सोशल मीडिया पर कई बार तो ऐसी वीडियो भी सामने आई है जहां सिर्फ दुल्हन ही अकेली डांस करती है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा दुल्हन के सामने जबरदस्त डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है। अब तक 34 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।
दूल्हा बिना किसी हिचक के सभी के सामने दुल्हन के लिए स्पेशल डांस करता है। दूल्हा एक नहीं बल्कि कई बॉलीवुड गानों पर डांस करता है। सोशल मीडिया आज एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां लोग अपनी क्रिएटिविटी भी दिखाते हैं और अगर लोगों को वो पंसद आ जाए तो शख्स रातों-रात ही स्टार बन जाता है।