Edited By Yaspal,Updated: 30 Sep, 2019 12:02 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में आगामी विधानसभा उप-चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में आए अल्पेश ठाकोर को पार्टी ने राधनपुर विधाससभा से उम्मीदवार बनाया है।
नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में आगामी विधानसभा उप-चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में आए अल्पेश ठाकोर को पार्टी ने राधनपुर विधाससभा से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सभी सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा। थराट से जीवराजभाई पटेल, खेरालू से अजमलभाई ठाकोर, बायड से धवल सिंह जाला, अमरैवाडी से जगदीशभाई पटेल, लुनावाडा से जिग्नेशभाई सेवक को उम्मीदवार बनाया गया है।
इससे पहले रविवार को भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 32 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की। इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया।
इन 32 सीटों में से 10 सीट उत्तर प्रदेश, पांच सीट केरल, चार सीट असम, दो..दो सीट हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम तथा एक..एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं।