गुजरात में अब तक 5 मामलों की पुष्टि, विदेश से लौटे हैं तीन महिलाओं समेत सभी संक्रमित

Edited By Anil dev,Updated: 20 Mar, 2020 03:58 PM

gujarat corono virus ahmedabad mumbai

गुजरात में अब तक कोरोनो वायरस (कोविड 19) संक्रमण के कुल पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है ओर ये सभी विदेश से लौटे लोग हैं जिनमें तीन महिलायें हैं। पहली बार कल दो मामलों की पुष्टि हुई थी और आज तीन और मामले मिले हैं। राज्य की स्वास्थ्य सचिव सह आयुक्त...

गांधीनगर: गुजरात में अब तक कोरोनो वायरस (कोविड 19) संक्रमण के कुल पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है ओर ये सभी विदेश से लौटे लोग हैं जिनमें तीन महिलायें हैं। पहली बार कल दो मामलों की पुष्टि हुई थी और आज तीन और मामले मिले हैं। राज्य की स्वास्थ्य सचिव सह आयुक्त जयंती रवि ने आज बताया कि अहमदाबाद में दो, वडोदरा, राजकोट तथा सूरत में एक-एक मामलों की अब तक पुष्टि हुई है। पाचों मामलों में संक्रमित विदेश से लौटे हैं। वडोदरा में स्पेन से मुंबई के रास्ते लौटे 49 साल के एक व्यक्ति, अहमदाबाद के दो मामलों में फिनलैंड से दिल्ली होकर आयी 34 वर्षीय महिला तथा अमेरिका से मुंबई होकर 21 साल की युवती शामिल हैं। इन तीनों की पुष्टि आज हुई हैं। 

PunjabKesari


इससे पहले सउदी अरब में मक्का की यात्रा कर राजकोट लौटे एक व्यक्ति तथा इंगलैंड से सूरत आयी एक युवती में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि कल हुई थी।        इन सभी लोगों के संपर्क में आये कई लोगों को चिन्हित कर उन्हें अलग यानी क्वारंटाइन में रख निगरानी की जा रही हैं तथा अन्य का पता चलने पर उनके साथ भी ऐसा ही किया जाएगा। सउदी अरब से मक्का मदीना की धार्मिक यात्रा कर राजकोट लौटे 32 साल के एक स्थानीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि कल हुई थी। उसके संपर्क में आये 15 लोगों को भी क्वारंटाइन यानी अलग कर निगरानी में रखा गया है। दूसरी ओर इंगलैंड में अध्ययनरत और हाल में मुंबई के रास्ते स्वदेश लौटी सूरत की एक 21 वर्षीय युवती में भी कोरोना वायरस की पुष्टि कल हुई थी। उसके संपर्क में आये आठ अन्य लोगों भी क्वारंटाइन में रख कर निगरानी की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!