गुजरात चुनाव:आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 06:48 PM

gujarat elections aam aadmi party releases first list of candidates

आम आदमी पार्टी ने आज गुजरात विधानसभा के लिए अपने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। दिल्ली के मंत्री तथा गुजरात में आप के प्रभारी गोपाल राय की ओर से आज यहां जारी सूची में एक महिला प्रत्याशी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के एक उम्मीदवार का समावेश किया गया...

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी ने आज गुजरात विधानसभा के लिए अपने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। दिल्ली के मंत्री तथा गुजरात में आप के प्रभारी गोपाल राय की ओर से आज यहां जारी सूची में एक महिला प्रत्याशी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के एक उम्मीदवार का समावेश किया गया है। 

जिन 11 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं उनमें से नौ फिलहाल सत्तारूढ भाजपा तथा बाकी दो मुख्य विपक्षी कांग्रेस के कब्जे में हैं। राज्य विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। राज्य में चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई पर चुनाव आयोग ने कहा है कि ये दिसंबर में होंगे। 

 

 

— AAP (@AamAadmiParty) October 21, 2017

आप की आज जारी सूची इस प्रकार है- बापूनगर (अनिल वर्मा), ऊंझा (रमेश पटेल) राजकोट पश्चिम (वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सीट, राजेश भूत), दानीलीमडा (जे जे मेवाडा), गोंडल (नीमिषाबेन खूंट), लाठी (एमडी मंजारिया), छोटा उदेपुर (अर्जुन राठवा), पादरा (राजेन्द्र पटेल), करजण (हनीफ जमादार), पारडी (राजीव पांडेय) और कामरेज (राम धधुक)। ज्ञातव्य है कि भाजपा अथवा कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।  

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!