गुजरात निकाय चुनाव: 4 महानगरपालिकाओं में भाजपा की बढ़त

Edited By ,Updated: 02 Dec, 2015 12:58 PM

gujarat local body elections

गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ करार दिए जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह नौ बजे से शुरू हो गई और शुरुआती रूझानों के अनुसार विपक्षी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन की ओर बढ़ती दिख रही है।

अहमदाबाद: गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ करार दिए जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह नौ बजे से शुरू हो गई और शुरुआती रूझानों के अनुसार विपक्षी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन की ओर बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन न केवल ग्रामीण क्षेत्रों अच्छा दिख रहा है बल्कि इसने भाजपा का गढ माने जाने वाले शहरी निकायों में भी इसने अप्रत्याशित रूप से चौकाऊ रूझान दिये हैं।

भावनगर महानगरपालिका के पूर्व मेयर तथा वार्ड नंबर एक से भाजपा प्रत्याशी बाबूभाई सोलंकी चुनाव हार गये हैं। कांग्रेस के अरविंद परमार ने उन्हें हराया है। वार्ड की चार में से तीन सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। दो चरणों वाले चुनाव के तहत 22 नवंबर को छह महानगरपालिकाओं अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर के लिए करीब 5 लाख मतदाताओं में से लगभग 45 प्रतिशत ने मतदान किया था। इनकी कुल 570 सीटों पर 1856 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें भाजपा के 570 तथा तथा मुख्य विपक्षी कांग्रेस के 561 हैं।

सूरत और वडोदरा की एक एक सीट भाजपा ने निर्विरोध जीत ली है। सभी छह महानगरपालिकाओं में पिछली बार भाजपा ने जीत हासिल की थी। दूसरे चरण में 2 नवंबर को 56 नगरपालिका, 31 जिला पंचायत तथा 230 तालुका पंचायत के लिए औसतन 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। इनमें से अधिकतर पर भी पिछली बार भाजपा की ही जीत हुई थी। इसके लिए 19000 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

नगरपालिका के लिए 27, जिला पंचायत के लिए सात तथा तालुका पंचायतों के लिए 54 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। नगरपालिका के लिए करीब 36 लाख तथा जिला और तालुका पंचायत के लिए कुल दो करोड 23 लाख मतदाता थे। जिला पंचायत के लिए कुल 588, तालुका पंचायत के लिए कुल 4778 और नगरपालिका के लिए 2088 सीटें हैं। उप चुनाव आयुक्त ए.रामानुज ने यूनीवार्ता को बताया कि मतगणना नौ बजे शुरू हुई है तथा सभी परिणाम दोपहर तक आ जाएंगे।

उन्होंने बताया कि नए नियमों के मुताबिक नगरीय निकायों में पहले महिला प्रत्याशियों के लिए सुरक्षित सीटों के परिणाम घोषित किये जाएंगे। उधर सत्तारूढ़ भाजपा ने जहां अपनी जीत का दावा दोहराया है वहीं विपक्षी कांग्रेस के नेता शंकर सिंह वाघेला नेे कहा कि परिणाम सत्तारुढ़ दल के लिए भूचाल की तरह होंगे और कांग्रेस 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल करेगी। शुरुआती परिणामों के अनुसार कांग्रेस से भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!