बारिश के बीच वडोदरा शहर में घुसे मगरमच्छ

Edited By Anil dev,Updated: 21 Jul, 2018 04:06 PM

gujarat rain crocodile forest department

गुजरात में बारिश के बीच विश्वामित्री नदी से वडोदरा शहर के सेंट्रल जेल सहित दो अलग-अलग जगहों पर मगरमच्छ घुस गए। वन विभाग के कर्मी जिग्नेशभाई परमार ने बताया कि वडोदरा शहर में बरसात हो रही थी। इसी दौरान एक मगरमच्छ वडोदरा के रावपुरा क्षेत्र की सेंट्रल...

वडोदरा: गुजरात में बारिश के बीच विश्वामित्री नदी से वडोदरा शहर के सेंट्रल जेल सहित दो अलग-अलग जगहों पर मगरमच्छ घुस गए। वन विभाग के कर्मी जिग्नेशभाई परमार ने बताया कि वडोदरा शहर में बरसात हो रही थी। इसी दौरान एक मगरमच्छ वडोदरा के रावपुरा क्षेत्र की सेंट्रल जेल में तथा अन्य एक मगरमच्छ कारेली बाग के देवदर्शन अपार्टमेंट में घुस गया। 

सेंट्रल जेल में घुसा मगरमच्छ चार फुट लंबा था और अपार्टमेंट में घुसा मगरमच्छ छह फुट का था। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के कार्यालय पहुंचाया गया। जहां से दोनों को विश्वामित्री नदी में वापस छोड़ दिया जाएगा। मगरमच्छों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड इकट्ठा हो गई थी। गनीमत रही कि मगरमच्छों ने किसी पर हमला नहीं किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!