Edited By Anil dev,Updated: 06 Feb, 2019 10:37 AM
गुजरात सरकार ने मंगलवार को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के वास्ते दर्शकों के लिए दो घंटे का समय बढ़ाया है। प्रदेश के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने कहा कि नर्मदा जिले के केवडिय़ा में सरदार पटेल के स्मारक को देखने का समय अब सुबह नौ बजे से शाम छह बजे के बजाए...
वडोदरा: गुजरात सरकार ने मंगलवार को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के वास्ते दर्शकों के लिए दो घंटे का समय बढ़ाया है। प्रदेश के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने कहा कि नर्मदा जिले के केवडिय़ा में सरदार पटेल के स्मारक को देखने का समय अब सुबह नौ बजे से शाम छह बजे के बजाए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा।
अबतक आठ लाख से ज्यादा लोग प्रतिमा को देखने पहुंचे
मुख्य सचिव ने बताया कि एक नवंबर से अबतक आठ लाख से ज्यादा लोग प्रतिमा को देखने पहुंचें। नर्मदा जिले के कलेक्टर और स्टेच्यु ऑफ यूनिटी स्थल के मुख्य प्रशासक आई के पटेल ने कहा कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों के आने का अनुमान है। इसके मद्देनजर नया समय तय किया गया है।