Edited By vasudha,Updated: 20 Jan, 2021 10:28 AM
आज देश भर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं गुरु...
नेशनल डेस्क: आज देश भर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नमन करता हूं। उनका जीवन न्यायपूर्ण और समावेशी समाज बनाने के लिए समर्पित था।
धूमधाम से मनाया जा रहा प्रकाश पर्व
पीएम मोदी ने कहा कि हम गुरु गोबिंद सिंह जी के साहस और बलिदान को भी याद करते हैं। वहीं 'प्रकाश पूर्व' पर श्रद्धालुओं ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में पूजा की, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। बता दें कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354वा प्रकाश पर्व देश भर से धूमधाम से मनाया जाता है। आज हर ओर उत्साह का वातावरण है। गुरुद्वारों की विशेष साज-सज्जा की गई है। सुबह से ही अरदास कीर्तन और गुरुवाणी का बखान हो रहा है। लंगर लगाकर सेवा की जाएगी।
गुरु गोविंद सिंह जी ने की थ्ही खालसा पंथ की स्थापना
हिंदू कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है।
वे एक आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने मानवता को शांति, प्रेम, करुणा, एकता और समानता की सीख दी। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी धन-संपदा, राजसत्ता की प्राप्ति या यश के लिए लड़ाइयां नहीं लड़ीं। उन्होंने अन्याय, अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी। गुरु गोविंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी।