गुरुनानक देव ने दुनिया को एकजुट एवं धर्मनिरपेक्षता सुनिश्चित करने का संदेश दिया : मनमोहन सिंह

Edited By Pardeep,Updated: 21 Dec, 2019 01:39 AM

gurunanak dev gave message to the world to ensure unity and secularism

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने दुनिया को एकजुट करने और धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिख गुरु ने जो आदर्श स्थापित किए, वे आज...

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने दुनिया को एकजुट करने और धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिख गुरु ने जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक है।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशपर्व मौका है जब हम पीछे उस दौर पर विचार करें जब गुरु नानक रहते थे और उन्होंने दुनिया को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता सुनिश्चित करने का संदेश दिया जो समुदायों को एकजुट करती है और उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी प्रासंगिक है।'' 

सिंह ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक के प्रकाशपर्व को पंजाब के लोगों को एकजुट करने के मौके के तौर पर मनाया जाना चाहिए, चाहें वे कहीं के भी हों।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!