Edited By Pardeep,Updated: 28 Jan, 2019 09:53 PM
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि बिचौलियों की प्रथा को खत्म करने का नतीजा है कि हज सब्सिडी समाप्त करने के बाद भी हज यात्रा महंगी नहीं हुई है। नकवी ने यहां गत वर्ष हज सब्सडी को समाप्त करने का हवाला देते हुए...
मुंबई: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि बिचौलियों की प्रथा को खत्म करने का नतीजा है कि हज सब्सिडी समाप्त करने के बाद भी हज यात्रा महंगी नहीं हुई है।
नकवी ने यहां गत वर्ष हज सब्सडी को समाप्त करने का हवाला देते हुए कहा कि पारदर्शिता के कारण हज यात्रियों पर अनावश्यक अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली वर्ष 2018 में 1,75,025 लोगों ने बिना सब्सिडी लिए हज यात्रा किया जिनमें 48 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में हवाई यात्रा में उल्लेखनीय कटौती करने के कारण हज यात्रियों के लगभग 57 करोड़ रुपए बचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में हज यात्रा पर लगने वाला वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर 18 प्रतिशत से पांच प्रतिशत करने के कारण हज यात्रियों के लगभग 113 करोड़ की बचत होगी।