जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में घर से हथगोला बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 Apr, 2021 01:17 PM

hand grenade recovered from home in doda  person arrested

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक घर से हथगोला बरामद होने के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।


जम्मू : जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक घर से हथगोला बरामद होने के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी मोहम्मद अमीन के भाई सफदर अली को गिरफ्तार किया गया है।

 

अधिकारियों ने कहा कि वह पेशे से मजदूर है और जिले के थाथरी इलाके के कठवा गांव का निवासी है। उन्होंने कहा कि हथगोले के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाने में अली को पूछताछ के लिये बुलाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!