मणिपुर विधानसभा के बाहर फेंका हैंड ग्रेनेड, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Edited By Yaspal,Updated: 22 Nov, 2019 07:06 PM

hand grenade thrown outside manipur assembly two crpf jawans injured

मणिपुर विधानसभा के बाहर शुक्रवार को हैंड ग्रेनेड फेंका गया। जानकारी के मुताबिक, हैंड ग्रेनेड परिसर के बाहर थांगमीबांध क्लब के पास फेंका गया। इस दौरान वहां मौजूद सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। फिलहाल हमलावर का...

नेशनल डेस्कः मणिपुर विधानसभा के बाहर शुक्रवार को हैंड ग्रेनेड फेंका गया। जानकारी के मुताबिक, हैंड ग्रेनेड परिसर के बाहर थांगमीबांध क्लब के पास फेंका गया। इस दौरान वहां मौजूद सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। फिलहाल हमलावर का पता नहीं चल पाया है।
PunjabKesari
बता दें कि, गुरुवार को मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास सेना के असम राइफल कैंप पर तड़के उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। जवानों ने समय रहते हुए इन उग्रवादियों को भागने पर मजबूर कर दिया था।
PunjabKesari
अधिकारियों ने बताया कि यह घंटना चंदेल जिले की है। उग्रवादियों ने सैन्य कैंप में बम फेंके। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ मिनटों तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी की गई। जल्द ही उग्रवादी नजदीक की पहाड़ी से भागने पर मजबूर हो गए। यह सीमा चौकी चंदेल जिले के सेहलॉन गांव में है। प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स फ्रंट और मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट ने प्रेस रिलीज जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
PunjabKesari 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!